राजधानी दिल्ली में आज सुबह बदली छाई, 15 रेलगाड़ियां रद्द

By Shobhna Jain | Posted on 12th Dec 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह बदली छाई रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 91 फीसदी और ²श्यता 800 मीटर दर्ज की गई। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से लगभग 15 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं जबकि 27 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, सुबह मध्यम कोहरे के साथ आसमान में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 8.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

ये बजट ही है
Posted on 2nd Feb 2017
अज्ञात
Posted on 7th Jan 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india