राजधानी दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई

By Shobhna Jain | Posted on 11th Jun 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 11 जून (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह आंशिक बदली छाई रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 60 फीसदी दर्ज हुआ। 

भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, आसमान में आंशिक रूप से दिनभर बादल छाए रहेंगे। जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india