राजधानी दिल्ली में आज सुबह बदली छाई रही

By Shobhna Jain | Posted on 10th Jul 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 10 जुलाई (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह बदली छाई रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 53 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, आज आसमान में बदली छाई रहेगी। जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बीते दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india