राजधानी दिल्ली में सुबह कोहरा छाया रहा

By Shobhna Jain | Posted on 9th Nov 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 9 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है। वहीं, दृश्यता 200 मीटर रही। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, आज सुबह कई इलाकों में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। वहीं शहर के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, लेकिन आगे दिनभर आसमान साफ रहेगा। वहीं, एक दिन पहले बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

नाविक
Posted on 24th Jun 2017
Today in history
Posted on 6th Apr 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india