राजधानी दिल्ली में सुबह बदली छाई

By Shobhna Jain | Posted on 7th Sep 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह बदली छाई रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। वहीं एक दिन पहले, बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

ATM पासवर्ड
Posted on 21st Nov 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india