राजधानी दिल्ली में आज की सुबह धुंध भरी

By Shobhna Jain | Posted on 7th Nov 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 7 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह धुंध भरी रही और सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सुबह दृश्यता 200 मीटर तक रही। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 96 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, दिन में आसमान साफ रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

गरीब अमीर
Posted on 25th Nov 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india