राजधानी दिल्ली में सुहावनी सुबह, बारिश के आसार

By Shobhna Jain | Posted on 6th Apr 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह सुहावनी रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 55 फीसदी दर्ज किया गया। 

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, आसमान में बदली छाई रहेगी। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जो मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक है। वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india