राजधानी दिल्ली में सुबह छाया हल्का कुहासा, दिन में आसमान साफ रहेगाा

By Shobhna Jain | Posted on 4th Oct 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में सुबह हल्का कुहासा रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 76 फीसदी था। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। 

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, सुबह कुहासे के साथ दिन में आसमान साफ रहेगाा। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
चाणक्य

Posted on 17th Dec 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india