राजधानी दिल्ली में धूपभरी सुबह

By Shobhna Jain | Posted on 1st May 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 1 मई (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह धूपभरी रही और सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 62 फीसदी दर्ज किया गया। 

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, दोपहर या शाम के बाद आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और आंधी चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india