दिल्ली में सुबह कोहरा छाया, 9 ट्रेनें हुई रद्द

By Shobhna Jain | Posted on 1st Dec 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 92 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, ²श्यता 1500 मीटर रही। 

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, सुबह हल्के कोहरे के साथ दिनभर आसमान साफ रहेगा। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि कोहरे के कारण नौ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि दो के समय में परिवर्तन किया गया है और 35 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 24th May 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india