राजधानी दिल्ली में सुबह तेज धूप निकली, शाम को हो सकती है बारिश

By Shobhna Jain | Posted on 31st May 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 31 मई (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह तेज धूप निकली हुई है। शाम के समय बारिश होने की उम्मीद है। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 65 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। शाम या रात के समय बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। वहीं दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india