राजधानी दिल्ली में आज दिनभर आंशिक बदली छाई रहेगी

By Shobhna Jain | Posted on 30th Dec 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 30 दिसंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया हुआ है। आज सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 97 फीसदी दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी। सुबह घना कोहरा रह सकता है। आज दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीँ रेलवे प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुबह सात बजे तक 53 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं जबकि 12 रेलगाड़ियों के समय में फेरबदल किया गया है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

cricket
Posted on 25th Feb 2025
Today in History
Posted on 25th Feb 2025
Thought of the Day-Language
Posted on 21st Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india