राजधानी दिल्ली में आज सुबह तेज धूप निकली

By Shobhna Jain | Posted on 23rd May 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 23 मई (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी व तपिश से मिली राहत के बाद आज एक बार फिर तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 46 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में आंशिक बदली छाने के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। साथ ही राजधानी में गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली कड़कने का अनुमान है। वहीं दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री नीचे 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

रूह
Posted on 25th Jan 2016
Today in history
Posted on 8th Jan 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india