राजधानी दिल्ली में सुबह मौसम साफ और बारिश की संभावना

By Shobhna Jain | Posted on 21st May 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 21 मई (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह मौसम साफ है। आज दिनभर बारिश की संभावना बनी हुई है। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 46 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी, गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं और बारिश हो सकती है। जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 38.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india