राजधानी दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रहा, दिनभर मौसम साफ़

By Shobhna Jain | Posted on 18th Jan 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 18 जनवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले यानी मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 15.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india