नई दिल्ली, 20 अप्रैल, (वीएनआई) दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के बढ़ते असर के बीच कभी कभी तापमान में गिरावट भी देखने को मिल रही है। वहीं संभावना है कि एक बार फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार की सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान औसत से 4 डिग्री नीचे यानी 18.2 डिग्री पर जा पहुंचा। वहीं आज मौसम सामान्य रहने की संभावना है। खबर है कि आज मौसम साफ रहेगा और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं मौसमविदों का कहना है कि आने वाले 4 से 5 दिनों तक दिल्ली के मौसम में को खास बदलाव नहीं दिखेगा। आसामान पूरी तरह साफ रहेगा। इसके बाद आंधी तूफान की संभावना है।
No comments found. Be a first comment here!