आंशिक बदली के साये में राजधानी दिल्ली की में सुबह

By Shobhna Jain | Posted on 14th Apr 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 14 अप्रैल (वीएनआई)| आंशिक बदली के साये में राजधानी दिल्ली की सुबह रही। सुबह का न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बिजली कड़क सकती है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई। भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, सुबह आंशिक बदली छाई रही। दिन में बिजली कड़कने के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बीते दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

ग़म
Posted on 21st Jan 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india