राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक बदली छाई

By Shobhna Jain | Posted on 13th May 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 13 मई (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आजर सुबह आंशिक बदली छाई रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी में सुबह 8.30 वातावरण में आद्र्रता का स्तर 48 प्रतिशत रहा। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, दिनभर आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक क्रमश: 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india