राजधानी दिल्ली में सुबह बदली छाई रही, दिन में आसमान साफ़

By Shobhna Jain | Posted on 8th Mar 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 8 मार्च (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह बदली रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 71 प्रतिशत दर्ज की गई। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, आज सुबह बदली रही। दिन में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 4th Jul 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india