राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश से सुबह मौसम खुशनुमा

By Shobhna Jain | Posted on 8th Jun 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 8 जून (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज = तड़के बारिश से पारा कई डिग्री नीचे आ गया और मौसम खुशनुमा हो गया। सुबह का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 59 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। दिन में आंधी और बारिश आने की संभावना है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान समान्य से तीन डिग्री अधिक 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
हास्य व्यंग

Posted on 26th Dec 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india