राजधानी दिल्ली में खुशनुमा सुबह, दिनभर आसमान साफ

By Shobhna Jain | Posted on 8th Apr 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 8 अप्रैल (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह मौसम खुशनुमा रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में आई इस गिरावट ने राजधानी के लोगों को तेज धूप से राहत दिलाई। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 39 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, दिनभर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india