राजधानी दिल्ली में आज सुबह बदली छाई रही

By Shobhna Jain | Posted on 7th Feb 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 7 फरवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह हल्की धुंध के साथ आंशिक तौर पर बादल छाए रहे। आज का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा, सुबह हल्की धुंध के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि मौसम का सामान्य तापमान है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 13.5 डिग्री सेल्सियस था।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
परिंदे

Posted on 20th Mar 2017

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india