राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा छाया, दिन में आसमान रहेगा साफ

By Shobhna Jain | Posted on 1st Jan 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 1 जनवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 100 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, सुबह हल्का कोहरा रहा। दिन में आसमान साफ रहेगा। जबकि दिन का अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीँ राजधानी में बीते शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
सितारे

Posted on 7th May 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india