दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के वकीलों की आज हड़ताल

By Shobhna Jain | Posted on 4th Nov 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 04 नवंबर, (वीएनआई) दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच भिड़ंत के विरोध में आज पंजाब, हरियाणा ,चंडीगढ़ के वकीलों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। 

बार असोसिएशन ने इस घटना की निंदा करते हुए दिल्ली के सभी जिला कोर्ट में एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। इससे पहले दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में हुए पुलिस और वकीलों के बीच हिंसक झड़प में उच्च न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों का तत्काल ट्रांसफर करने का ऑर्डर दिया था।

गौरतलब है कि कोर्ट के बाद पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया था। जिसके बाद वकीलों और पुलिसवालों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। पुलिस ने बताया कि इस हिंसा में दो एसएचओ, एक अडिशनल कमिश्नर और 20 पुलिस के जवान घायल हो गए थे जबकि 8 वकीलों भी इसमे घायल हुए थे। वहीं वकीलों का कहना है कि पुलिस की संख्या में हमारे साथी ज्यादा घायल हुए हैं। उन्होंने दावा किया है कि पुलिस की फायरिंग में दो वकील घायल हो गए हैं, लेकिन पुलिस ने वकीलों के इस दावे को सिरे से खारिज किया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 6th Jun 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india