दिल्ली में एक एसआई की पीट-पीटकर हत्या

By Shobhna Jain | Posted on 20th May 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 20 मई, (वीएनआई) देश की राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में दिल्ली पुलिस के एसआई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 

एक जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस में एसआई की आरोपी ने पिटाई की और फिर घायल अवस्था में ही सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं अस्पताल पहुंचने से पहले पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान एसआई राजकुमार के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस के कम्यूनिकेशन यूनिट में तैनात थे। राजकुमार शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में रहते थे। वहीं डीसीपी शाहदरा मेघना यादव ने बताया कि पुलिस को रविवार रात मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी विवेक विहार थाने का बीसी है, जिसके खिलाफ करीब दो दर्जन एफआईआर दर्ज हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 26th Apr 2018

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india