रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सियाचिन में जवानों के जज्बे को किया सलाम

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Jun 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 03 जून, (वीएनआई) देश के नए रक्षामंत्री के रूप में कार्यभार संभालते ही राजनाथ सिंह आज सबसे ऊंचाई पर स्थित वॉरजोन सियाचिन के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने यहाँ जवानों के जज्बे को सलाम किया। 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सियाचिन पर तैनात सेना के जवानों और ऑफिसर्स से मुलाकात की। इस दौरान राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुख विपिन रावत भी मौजूद थे। राजनाथ सिंह ने सियाचिन बेस कैंप पर जवानों के बीच कहा कि वे जवानों के जज्बे को सलाम करते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा सशस्त्र बलों में जवानों और अधिकारियों में गर्व की भावना है, ये किसी भी इंसान के दिल में सबसे मजबूत भावना है। गौरतलब है पदभार ग्रहण करने के बाद यह रक्षा मंत्री का पहला आधिकारिक दौरा है। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india