स्वास्थ्य मंत्रालय की रोज 4 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस आज नहीं होगी

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Apr 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 22 अप्रैल, (वीएनआई) देश में फैली कोरोना महामारी को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय हर रोज शाम चार बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेस को आज रद्द कर दिया गया है। 

सरकारी सूत्रों के अनुसार, आज स्वास्थ्य मंत्रालय की ब्रीफिंग इसलिए रद्द की गई है क्योंकि उसी समय कैबिनेट मीटिंग की ब्रीफिंग होनी है। इसमें बाकी जानकारियां भी दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त जानकारियां प्रेस रिलीज के माध्यम से दी जाएंगी। 

गौरतलब है कि, भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना मॉनिट‍रिंग टीम बनाई है। इस टीम में मंत्रालय के संयुक्त सचिव के पद पर तैनात लव अग्रवाल भी शामिल हैं। इस टीम को कोरोना नियंत्रण की कमान सौंपी गई है। वहीँ कोरोना महामारी को रोकने के लिए सरकारें हरसंभव प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक लगातार लोगों को प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए स्थिति से अवगत करा रही हैं। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 3rd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india