तूफ़ान फानी ओडिशा में भारी तबाही के बाद अब पश्चिम बंगाल से टकराया

By Shobhna Jain | Posted on 4th May 2019 | देश
altimg

कोलकाता, 04 मई, (वीएनआई) चक्रवात फानी ओडिशा में तबाही मचाने के बाद आज तड़के खड़गपुर को पार करके पश्चिम बंगाल में पहुंच गया है। हालांकि पश्चिम बंगाल से टकराने के कुछ समय बाद यह कमजोर पड़ जाएगा। 

एक जानकारी के अनुसार फानी उत्तर-पूर्व दिशा में 90 किमी/घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इससे पहले बीते शुक्रवार को चक्रवाती तूफान फानी ने ओडिशा में भीषण तबाही मचाई। राज्य के कई इलाके जलमग्न हो गए। वहीं तूफान से अब तक 8 लोगों के मौत हो चुकी है, जबकि 150 से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं केंद्र सरकार ने फानी तूफान को देखते हुए 1000 करोड़ रुपये का एडवांस रिलीफ फंड जारी किया है। 

इस तूफ़ान से पुरानी इमारतों, कच्चे घरों, अस्थायी दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। बिजली और टेलिकॉम सेवा पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। भारी बारिश के कारण प्रभावित इलाकों में स्थित घर डूब गये। चक्रवात की वजह से ओडिशा के पुरी समेत कई इलाकों में 250 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। गौरतलब है फानी की वजह से ओडिशा के 10,000 गांव और 52 शहर प्रभावित हैं। ऐसे में इलाके से करीब 11 लाख लोगों को हटा लिया गया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। इनके रहने के लिए 5000 शेल्टर होम तैयार किए गए हैं।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india