नई दिल्ली, 25 फरवरी, (वीएनआई) दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उग्र हिंसा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने 4 इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है।
दिल्ली पुलिस ने हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए हिंसा प्रभावित दिल्ली के 4 इलाकों मौजपुर, जाफराबाद, चांदबाग, करावलनगर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि एक महीने के लिए धारा 144 लगा दी गई है। वहीं हालात को देखते हुए दिल्ली बॉर्डर सील करने का आदेश दिया गया है। वहीं इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर आगजनी की गई। घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई।
गौरतलब है उत्तरी पूर्वी दिल्ली में फैली हिंसा के कारण अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 135 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। इस हिंसा में 56 पुलिसवालों को गंभीर चोटें आई है। वहीं हेड कॉस्टेबल रतनलाल की मौत हो गई। वहीं खबर की कवरेज करने के दौरान एक पत्रकार की गोली लगने से मौत हो गई।
No comments found. Be a first comment here!