मनोनीत राज्य सभा सदस्य अभिनेत्री रेखा की आज झलक दिखी सदन मे

By Shobhna Jain | Posted on 15th Mar 2016 | देश
altimg
नयी दिल्ली,15 मार्च(वीएनआई)राज्य सभा की मनोनीत सदस्य अभिनेत्री रेखा आज राज्यसभा में आईं और प्रश्नकाल के दौरान कुछ देर सदन में रहीं। रेखा आज बजट सत्र में संभवत: पहली बार उच्च सदन में आईं। वह मनोनीत सदस्यों की पंक्ति में अपनी निर्धारित सीट(संख्या ९९) पर बैठी थीं। उन्होंने हल्के भूरे रंग की साडी और काला चश्मा पहन रखा था। सदन में आने के बाद रेखा प्रश्नकाल की कार्यवाही गंभीरता से देखती रहीं। कुछ देर बाद उनके पास कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी आई। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई। इससे पहले रेखा ने चौधरी से मुस्कराकर हाथ मिलाया और बैठने के लिए कहा। रेखा राज्यसभा में मनोनीत सदस्य है। रेखा की सीट के आस पास बैठे अन्य सदस्यों ने भी उनका मुस्करा कर स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता सदन के बाहर चली गयीं। संसद का मौजूदा बजट सत्र 23 फरवरी को शुरू हुआ था और इसका पहला चरण कल 16 मार्च को समाप्त हो रहा है। कुछ मिनट के बाद वह रेणुका के साथ ही सदन से बाहर चली गयीं। वर्तमान बजट सत्र के पहले दिन मनोनीत सदस्य सचिन तेंदुलकर भी उच्च सदन में आए थे। गौरतलब है कि रेखा और सचिन को 2012 में उच्च सदन के लिए मनोनीत के लिए गया था . सचिन और अभिनेत्री रेखा की गिनती अक्सर संसद से अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों की सूची में होती है. सचिन तेंदुलकर और रेखा की सदन से गैरमौजूदगी पर कई बार बहस हो चुकी है.वी एन आई
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 13th Apr 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india