बिहार में बारिश से तापमान में गिरावट

By Shobhna Jain | Posted on 20th Sep 2017 | देश
altimg

पटना, 20 सितम्बर (वीएनआई)| बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के लगभग सभी क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में आज आसमान पर बादल छाए हुए हैं। 

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकाश हिस्सों में बादल छाए रहने और कई जगहों पर आंशिक से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का आज न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 23.7 डिग्री, गया का 24.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  पटना का आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। 

मंगलवार को पटना का अधिकतम पारा 35 डिग्री, गया 33.8 डिग्री, भागलपुर 33.6 डिग्री तथा पूर्णिया 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 70.40 मिलीमीटर, पटना में 18़50 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 38.90 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Posted on 21st Feb 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india