बिहार में मौसम साफ

By Shobhna Jain | Posted on 13th Oct 2017 | देश
altimg

पटना, 13 अक्टूबर (वीएनआई)| बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आज सुबह मौसम साफ है और धूप निकली है। पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाने तथा अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना जताई है। 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का आज न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री, गया का 24.7 डिग्री और पूर्णिया का 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, गया का 33.1 डिग्री, भागलपुर का 34.6 डिग्री और पूर्णिया का 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

सोना
Posted on 26th Dec 2016
Today in history
Posted on 26th Apr 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india