रेप पीड़िता ने कहा साक्षी महाराज आज तक मुझसे मिलने कभी नहीं आए

By Shobhna Jain | Posted on 8th Jun 2019 | देश
altimg

उन्नाव, 08 जून, (वीएनआई) सीतापुर जेल में बंद रेप के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और बीजेपी सांसद साक्षी महाराज मुलाकत के बढ़ते विवाद के बीच रेप पीड़िता ने साक्षी महाराज पर बड़ा आरोप लगते हुए कहा, मुल्जिम मुल्जिम से मिलने जाते है। उन्हें अब भाजपा सरकार में न्याय की उम्मीद नहीं है।

जिलाधिकारी ऑफिस पहुंची रेप पीड़िता ने मीडिया से वार्ता में भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुल्जिम मुल्जिम से मिलने जाता है। उन्होंने कहा कि आज तक साक्षी महाराज उनसे मिलने नहीं आये। इस दौरान रेप पीड़िता ने कहा कि भाजपा शासन में उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है। जिला प्रशासन के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे चाचा के ऊपर फर्जी मुकदमा लगाया गया है। उनके पिता की तरह चाचा की भी हत्या जेल में हो सकती है। पीड़िता ने कहा मेरे पिता की हत्या हो गई, उनकी पैरवी नहीं हो रही, कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

गौरतलब है 5 जून को उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने रेप के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से सीतापुर जेल में मुलाकात की थी। वहीं जेल में दोनों की मुलाकत के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर निशाना साधा था। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

DANCE
Posted on 8th Nov 2024
Posted on 28th Jun 2015
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india