पाकिस्तान की नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में एक जवान घायल

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Jul 2017 | देश
altimg

जम्मू, 22 जुलाई (वीएनआई)| पाकिस्तान सेना ने जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में आज नियंत्रण रेखा से सटे भारतीय इलाकों में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की, जिसमें सेना के एक जवान घायल हो गए। 

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, जवान नियंत्रण रेखा के लाम सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हुआ। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना छोटे व स्वचालित हथियारों तथा मोर्टार का इस्तेमाल कर रही है। सूत्र ने बताया कि भारतीय सेना प्रभावी तरीके से जवाब दे रही है। गोलीबारी अब भी जारी है।

इससे पहले बीते शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से इसी तरह के संघर्ष विराम उल्लंघन में नियंत्रण रेखा के सुंदरबनी सेक्टर में राज राइफल्स के राइफलमैन जयदर्थ सिंह शहीद हो गए थे, जबकि राइफलमैन सचिन कुमार घायल हो गए थे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 2nd Dec 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india