सौर मिशन पर आदित्य-एल1 आगे बढ़ रहा, इसरो चीफ ने दी बधाई

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Sep 2023 | देश
altimg

नई दिल्ली, 02 सितम्बर, (वीएनआई) आदित्य-एल1 के प्रक्षेपण के साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आज अपने पहले सौर मिशन की शुरूआत कर दी है।

भारतीय समयानुसार सुबह 11:50 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आदित्य-एल1 के प्रक्षेपण के साथ भारत ने इतिहास रच दिया। वहीं इसरो चीफ एस सोमानाथ ने आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण पर पीएसएलवी की टीम को बधाई दी है। 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चीफ ने कहा, आदित्य एल1 अंतरिक्ष यान को एक अण्डाकार कक्षा में स्थापित किया गया है। अंतरिक्षयान को सही कक्षा में स्थापित करने के लिए पीएसएलवी को बधाई देना चाहता हूं। पीएसएलवी ने बहुत ही सटीकता के साथ प्रक्षेपण किया है।

गौरतलब है आदित्यान को सौर वायुमंडल का अध्ययन करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह एक कोरोनोग्राफी अंतरिक्ष यान है, जो पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV-XL) के जरिए लॉन्च किया गया। ये भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ओर से लैंग्रेज पॉइंट पर सूर्य का अध्ययन करने के लिए भेजा जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 29th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 26th Mar 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india