घने कोहरे से दिल्ली में 82 रेलगाड़ियां देरी से चल रहीं

By Shobhna Jain | Posted on 12th Dec 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (वीएनआई)| उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की वजह से दिल्ली पहुँचने वाली 82 रेलागड़ियों तय समय से देरी से चल रही हैं और 16 रद्द हो गई हैं, जिसके कारण हजारों लोग फंसे हुए हैं। उत्तरी रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि आज दृश्यता घटकर 400 मीटर रह जाने से 23 रेलगाड़ियों के समय में फेरबदल किया गया है। अधिकारी ने बताया कि 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस तय समय से 34 घंटे देरी से चल रही हैं, 12459 अमृतसर नई दिल्ली एक्सप्रेस 30 घंटे देर से, जबकि 12401 इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस 25 घंटे देरी से चल रही है। वहीं दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा लि. के मुताबिक, आज किसी भी उड़ान सेवा को रद्द नहीं किया गया। हालांकि, दिल्ली आने वाली कुछ अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवाएं निर्धारित समय से देर से पहुंच रही हैं।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 31st Jan 2021
Today in history
Posted on 24th Oct 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india