किसानों के आज होने वाले चक्का जाम के कारण दिल्ली मेट्रो के 8 स्टेशन बंद

By Shobhna Jain | Posted on 6th Feb 2021 | देश
altimg
नई दिल्ली, 06 फरवरी, (वीएनआई) कृषि कानूनों को लेकर बीते 70 दिनों से ज्‍यादा समय से दिल्‍ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसान आज पूरे देश में चक्‍का जाम कर रहे हैं। चक्का जाम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ही रहेगा।
 
दिल्ली में किसानों के चक्का जाम को देखते हुए ऐहतियाती तौर पर दिल्ली मेट्रो ने 8 स्टेशन मंडी हाउस, आईटीओ, दिल्ली गेट, लालकिला, जामा मस्जिद, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट गेट बंद किए हैं। हालांकि लालकिला, जामा मस्जिद, जनपथ और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। गौरतलब है किसान यूनियन ने दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरराखंड को इस चक्‍का जाम से बाहर रखा है। इस प्रदर्शन में केवल हाइवे पर सड़क जाम किया जाएगा। शहरों, कस्बों और गांवों के अंदर की सड़कों को बाधित नहीं किया जाएगा।  वहीं दूसरी तरफ टैक्टर मार्च के दोरान हुई हिंसा के बाद सरकार इस प्रदर्शन को गंभीरता से ले रही है। सभी राज्‍यों में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। जबकि दिल्ली पुलिस ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री और रिजर्व फोर्सेस के लगभग 50 हजार जवान तैनात किए गए हैं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india