पिछले वर्ष 7,000 करोड़पति भारतीय देश छोड़ विदेश में बस गये

By Shobhna Jain | Posted on 4th Feb 2018 | देश
altimg
नई दिल्ली, 4 फरवरी (वीएनआई) पिछले वर्ष लगभग 7000 करोड़पति भारतीय अपना देश छोड़ विदेश मे बस गये यानि देश से बाहर जाने वाले करोड़पतियों की संख्या में 2017 में 16% की वृद्धि दर्ज की गई है।  यह चीन के बाद विदेश चले जाने वाले ्किसी देश के करोड़पतियों की दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी संख्या है।
 
न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रपट के अनुसार 2017 में 7,000 करोड़पतियों ने अपना स्थायी निवास किसी और देश को बना लिया। वर्ष 2016 में यह संख्या 6,000 और 2015 में 4,000 थी। वैश्विक स्तर पर 2017 में 10,000 चीनी करोड़पतियों ने अपना डोमिसाइल बदला था। देशों के अमीरों का अपने देश से दूसरे देश में बस जाने की संख्या में तुर्की के 6,000, ब्रिटेन के 4,000, फ्रांस के 4,000 और रुस के 3,000 करोड़पतियों ने अपना डोमिसाइल बदला है। स्थायी निवास बदलने के रुख के मुताबिक भारत के करोड़पति अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड गए हैं जबकि चीनी करोड़पतियों का रुख अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया की ओर है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 22nd Mar 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india