लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 116 सीटों पर 63.24 फीसदी मतदान

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Apr 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 23 अप्रैल, (वीएनआई) लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 15 राज्यों की 117 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। तीसरे चरण में लगभग 63.24 फीसदी मतदान हुआ है। 

चुनाव आयोग के अनुसार लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण में 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 116 लोकसभा सीटों पर शाम 5.30 बजे तक 63.24 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं चुनाव आयोग ने बताया है कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी राज्यों में मतदान शांतिपूर्ण रहा है। वहीं तीसरे चरण में ओडिशा में 58.18 प्रतिशत, त्रिपुरा में 78.52, उत्तर प्रदेश में 57.74, पश्चिम बंगाल में 79.36, छत्तीसगढ़ में 65.91, दादर नगर हवेली में 71.43 और दमन दीव में 65.34, असम में 78.29 फीसदी, बिहार में 59.97, गोवा में 71.09, गुजरात में 60.21, जम्मू कश्मीर में 12.86, कर्नाटक में 64.14, केरल में 70.21 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 56.57 फीसदी मतदान हुआ है।

गौरतलब है तीसरे चरण में जिन लोकसभा सीटों पर चुनाव हुआ, उनमें सबसे ज्यादा गुजरात की सभी 26 सीटें शामिल हैं। इसके अलावा इस चरण में केरल की सभी 20, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 14, उत्तर प्रदेश की 10, छत्तीसगढ़ की 7, ओडिशा की 6, बिहार की 5, पश्चिम बंगाल की 5, असम की 4, गोवा की 2, दादरा नागर हवेली की 1, दमन दीव की 1, जम्मू कश्मीर की 1 और त्रिपुरा की 1 लोकसभा सीट शामिल है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india