नई दिल्ली, 29 फरवरी, (वीएनआई) उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर 'देश के गद्दारों को, गोली मारो *** को' को नारे लगाने के मामले में पुलिस ने कुछ लड़कों को हिरासत में ले लिया।
एक जानकारी के अनुसार, राजीव चौक पर दोपहर में 6 लड़के अचानक 'देश के गद्दारों को, गोली मारो *** को' नारे लगाने लगे। वहीं पुलिस ने तुरंत राजीव चौक स्टेशन पर ही उन्हें हिरासत में ले लिया। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। गौरतलब है उत्तर-पूरी दिल्ली में दंगो के बाद कुछ लोग दिल्ली के अन्य हिस्सों में भी माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है।
No comments found. Be a first comment here!