मुंबई भगदड़ में मरने वालों की संख्या 22 हुई

By Shobhna Jain | Posted on 29th Sep 2017 | देश
altimg

मुंबई, 29 सितम्बर (वीएनआई)| मुंबई में परेल-एल्फिंस्टन स्टेशनों को जोड़ने वाले एक संकरे रेलवे फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़ में 22 यात्रियों की मौत हो गई। 

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) आपदा नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि इस घटना में 24 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से छह की हालत गंभीर है।  घायलों को परेल के कीईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट की अफवाह के बाद यह भगदड़ हुई। घटना के समय अचानक बारिश होने से पुल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। घटना के बाद बचाव दल के मौके पर पहुंचने से पहले स्थानीय कैब चालकों और दुकानदारों ने घायलों को अस्पताल लेकर जाने में मदद की।

यह त्रासदी रेल मंत्री पीयूष गोयल के शुक्रवार को मुंबई पहुंचने से ठीक पहले हुई। गोयल यहां पश्चिमी रेलवे और मध्य रेलवे के लिए कई नई सेवाओं की शुरुआत करने वाले थे। घटनास्थल पर पहुंचे मुंबई के महापौर विश्वनाथ महादेश्वर ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पश्चिमी रेलवे के अधिकारियों की है।  दशहरा से एक दिन पहले हुए इस हादसे के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 2nd Feb 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india