उत्तर भारत में कोहरे के कारण 21 ट्रेनें लेट, हवाई यातायात भी प्रभावित

By Shobhna Jain | Posted on 19th Dec 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 19 दिसंबर, (वीएनआई) जम्मू-कश्मीर, लद्दाख समेत पूरे उत्तर भारत में जारी ठंड के बीच दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। वहीं दिल्ली से 21 ट्रेनें लेट है, जबकि हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है।

एक जानकारी के अनुसार दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान ने पिछले 22 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जबकि 27 सालों का यह दूसरा सबसे कम तापमान रहा है। तापमान में गिरावट का दौर जारी है। वहीं शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है, बढ़ती गलन और कोहरे के कारण आज दिल्ली से चलने वाली 21 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं, तो वहीं आज लो विजिबिलिटी की वजह से कई उड़ानों में भी देरी हुई है, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 10th May 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india