सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग को प्रतिष्ठित 'सतत विकास नेतृत्व पुरस्कार'

By Shobhna Jain | Posted on 6th Oct 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली,6 अक्टूबर(वीएनआई) राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखजी ने आज यहा सिक्किम के मुख्यमंत्री श्री पवन चामलिंग को प्रतिष्ठित 2016 सतत विकास नेतृत्व पुरस्कार-सस्टेनेवल डिवलपमैंट लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया। टेरी द्वारा आयोजित ‘‘ विश्व सतत विकास शिखर बैठक में उन्हे यह सम्मान दिया गया.उनके सम्मान में पड़ी गई साइटेशन में यह पुरस्कार उन्हें पर्यावरण तथा दीर्घकालीन विकास में उनके नेतृत्व तथा दूरदर्शिता के लिए प्रदान किया गया है। जिसके कारण सिक्किम देश का अकेला आर्गेनिक राज्य बना है। फूलों के राज्य के रूप में पहचान रखने वाले सिक्किम को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जनवरी 2016 मेें देश का पहला पूर्ण आर्गेनिक राज्य घोषित किया। जिसे पूरे विश्व में उसे आर्गेनिक राज्य के मानचित्र पर मान्यता मिली। मात्र छह लाख की जनसंख्या वाले राज्य के 75,000 हैक्टेयर क्षेत्रफल पर प्रमाणित आर्गेनिक खेती की जाती है तथा देश के कुल १२ करोड़ ४० लाख टन आर्गेनिक उत्पादन के मुकाबलें अकेले सिक्किम में 80,000 मिलियन टन आर्गेनिक उत्पादन रिकार्ड किया जाता है। राज्य के मुख्यमंत्री श्री पवन चामलिंग के नेतृत्व में राज्य विधान सभा ने फरवरी 24, 2003 में सिक्किम को पूर्ण आर्गेनिक राज्य के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव पारित किया तथा इस सिलसिले में नीतिगत तथा सामाजिक योजनाएं बनाने के लिए 16 सितम्बर 2003 को सिक्किम राज्य आर्गेनिक बोर्ड का गठन किया गया ताकि आर्गेनिक उत्पादों के मापदण्ड तथा नियम विकसित किए जा सके। राज्य सरकार ने वर्ष 2004 में रसायनिक खाद तथा कीटनाशक दवाईयों को बाहर से लाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया तथा किसानों को रसायनिक खाद तथा कीटनाशकों पर मिलने वाले सभी आर्थिक प्रोत्साहनों तथा इन्सैन्टीव को बन्द कर दिया। राज्य के मुख्यमंत्री श्री पवन चामलिंग ने राज्य में पर्यावरण तथा हरियाली को बढावा देने के लिए अनेक नई योजनाएं शुरू की। पूरे राज्य में वर्ष 1995 में पान मसाला तथा गुटका पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया गया तथा वर्ष 1997 में नष्ट न होने वाले (नान वायो डिग्रेडेबल) कूडे़ कचरे को सीवरेज तथा सार्वजनिक नालियों में फैंकने पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया गया। राज्य सरकार ने वर्ष 1997 में सार्वजनिक स्थलों तथा सार्वजनिक परिवहन वाहनों में घूम्रपान पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया। 14 अगस्त 1998 में सिक्किम देश का पहला राज्य बन गया जिसने प्लास्टिक तथा नान डिगरेडेबल सामान पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया तथा बाहर में आने वाले पर्यटनों को अपने साथ प्लास्टिक बैग तथा प्लास्टिक डिब्बे आदि लाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगा दिया। राज्य सरकार ने वर्ष 2001 में औष़द्यीय पौधों तथा गैर इमारती वन उत्पादों के व्यापारिक उपयोग पर प्रतिबन्ध लगा दिया तथा निजी भूमि पर एक पौधे के गिरने या काटने पर 10 पौधारोपण करने का वैद्यानिक प्रावधान शुरू किया। मुख्यमंत्री श्री पवन चामलिंग ने वर्ष 2009 में राज्य में हरियाली को बढ़ाने का अनोखा कार्यक्रम शुरू किया। जिसके अन्तर्गत 25 जून को हर वर्ष एक निधरित समय पर प्रत्येक सिक्किम वासी निर्धारित स्थल पर एक पौधा रोपण करता है। राज्य सकार ने वर्ष 2015 में डिक्लोफेनाक सोडियम तथा कृषि कूडे़ को जलाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया। राज्य सरकार ने वर्ष 2016 में राज्य के सरकारी वनों के सभी पुराने वृक्षों को ‘‘सिक्किम स्टेट हैरिटेज ट्री’’ घोषित कर दिया। वी एन आई

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 31st Jan 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india