राजधानी दिल्ली में आज सुबह तेज धूप निकली

By Shobhna Jain | Posted on 24th Sep 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह तेज धूप रही। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर आसमान साफ रहेगा। कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में बीते शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 7th Apr 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india