राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ

By Shobhna Jain | Posted on 21st Oct 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ दिख रहा है। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 54 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सुबह आसमान साफ रहा। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में बीते गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
सत्य ,असत्य

Posted on 21st Jan 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india