राजधानी दिल्ली में मौसम गर्म

By Shobhna Jain | Posted on 19th Jun 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 19 जून (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह मौसम गर्म रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 65 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "आसमान में आंशिक रूप से बदली छाई रहेगी। शाम या रात होते-होते कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।" दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। वहीं, एक दिन पहले यानी शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 30.1 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 2nd Jul 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india