राजधानी दिल्ली में सुबह आंशिक बादल छाए, हल्की हल्की बारिश

By Shobhna Jain | Posted on 14th Jul 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 14 जुलाई (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए । दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे वातावरण में 84 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। इस दौरान दृश्यता 3,000 मीटर रही। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर या शाम में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं बुधवार को 16.3एमएम बारिश दर्ज हुई। लेकिन दिल्ली वालों को उमस से राहत नहीं मिली। जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राजधानी दिल्ली में बीते बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.8 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 23rd Sep 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india