राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ

By Shobhna Jain | Posted on 13th Nov 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 13 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आसमान साफ रहा। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया। सफदरजंग हवाईअड्डे पर सुबह 8.30 बजे दृश्यता 1,000 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, दिन में आसमान साफ रहेगा। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। वहीं राजधानी का बीते शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india