राजधानी दिल्ली निकली में तेज धूप

By Shobhna Jain | Posted on 11th Apr 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 11 अप्रैल (वीएनआई)। देश की राजधानी दिल्ली में आज तेज धूप रही। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 56 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में बीते रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 38 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india