राजधानी दिल्ली में सुबह उमस

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Oct 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह तेज धूप और उमस रही। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, विभाग ने आज आंशिक बदली छाई रहने का भी अनुमान जताया है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूरे दिन आंशिक बदली छाई रहेगी। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राजधानी दिल्ली में बीते रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 267.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india